फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two women injured after being hit by tractor

ट्रैक्टर के धक्के से दो महिलाएं घायल

Tue, 08 Feb 2022 07:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
Two women injured after being hit by tractor
कोतवाली के बड़ा चौराहा पर मंगलवार को ट्रैक्टर के धक्के से देवी पाल (30), प्रेमा देवी (45) निवासी पुरेबहुरिया गंभीर रुप से घायल हो गईं। जानकारी होने पर पुलिस ने महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। देवी पाल की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चालक समेत ट्रैक्टर को पकड़ने वालों ने बताया कि पुरेबहुरिया निवासी दोनों महिलाएं प्रियंका के साथ दवा लेने गोपीगंज बाजार आई थी। बड़ा चौराहा से ज्ञानपुर रोड जाते समय ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने धक्का मार दिया। प्रेमा देवी और प्रियंका को धक्का लगने पर दूर जा गिरी जिससे प्रेमा देवी को चोट आई। देवी पाल ट्राली के नीचे फंस कर घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि चौराहे पर यातायात पुलिस भारीभरकम संख्या में रहती है बावजूद इसके मिट्टी खनन, बालू, ईंट की ढुलाई में लगे ट्रैक्टर बाजार में आते रहते हैं। जहां पुलिस तैनात रहती है वहीं डग्गामार ऑटो चालक सवारी लादते हैं। यदि चालकों पर सख्ती दिखाकर दूसरे मार्ग से आवागमन कराया जाए तो इस तरह की घटनाओं से बाजार आने वाले बच सकते हैं। उप निरीक्षक संतोष राय ने बताया कि घटना के बाद भाग रहे चालक को ईंट लदे ट्रैक्टर समेत हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed