फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two women got electrocuted, one died

Bhadohi News: करंट की चपेट में झुलसीं दो महिलाएं, एक की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two women got electrocuted, one died
क्षेत्र के बनकट खास गांव में शनिवार को सुबह 11 बजे करंट की चपेट में आने से बुनेला (40) की मौत हो गई। वहीं फोटो देवी (35) झुलस गई। दोनों महिलाएं खेत से घास काटकर लौट रही थीं। रास्ते में लटक रहे विद्युत तार की चपेट में आ गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बनकट खास गांव निवासी बसंतलाल की पत्नी बुनेला और ब्रह्मदीन की पत्नी फोटो देवी शनिवार को सुबह 11 बजे घास काटने के लिए खेत की तरफ जा रही थीं। घास काटने के बाद जब वह मेड़ पर चढ़ी तो ऊपर से गुजरे तार की चपेट में आ गई। इससे बुनेला पत्नी ब्रह्मदीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं फोटो देवी झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि झुलसी फोटो को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतका को चार बच्चे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली का तार काफी समय से लटका हुआ है। कई बार इसको सही करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन सुधार नहीं हो पाया। उक्त तार के कारण कई मवेशियों की जान जा चुकी है। अधिशासी अभियंता विद्युत निगम ज्ञानपुर डिविजन आदित्य पांडेय ने कहा कि सर्वे के आधार पर तारों को बदला जाता है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। मृतक के परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed