{"_id":"61cb5c9a6702da3e746c66d1","slug":"two-thousand-people-are-being-tested-daily-five-hundred-more-will-increase-bhadohi-news-vns6305423168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार लोगों की प्रतिदिन हो रही जांच, पांच सौ और बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार लोगों की प्रतिदिन हो रही जांच, पांच सौ और बढ़ेगी
विज्ञापन
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। विदेशों और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच तेज कर दी गई है। प्रतिदिन 2000 लोगों की आरटीपीसीआर और एंटी जन जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर कोरोना संक्रमण के केस बढ़ेंगे तो जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के साथ कोरोना संक्रमण एक बार फिर अपने नए स्वरूप के साथ सामने आ रहा है। इससे बचाव के लिए विशेषज्ञों ने लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने और भीड़भाड़ वाले जगहों पर मॉस्क और दो गज की दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन विश्व के कई देशों में तेजी पांव पसार रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में जुट गया है। प्रतिदिन 1200 आरटीपीसीआर और 800 एंटी जन जांच की जा रही है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य टीम जांच कर रही है। पिछले साल कोरोना संक्रमण के दौरान लगभग 1800 लोगों की जांच की जा रही थी। वहीं इस साल प्रतिदिन 2000 लोगों की जांच की जा रही है। अगर कोरोना संक्रमण का केस बढ़ेगा तो 500 लोगों की हर दिन जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है।
इस संबंध में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित दूबे ने बताया कि नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। प्रतिदिन 2000 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 1200 आरटीपीसीआर और 800 एंटी जन जांच की जा रही है। अगर कोरोना संक्रमण के केस बढ़ेंगे तो 500 और लोगों की जांच कर इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विनय यादव