Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two teenagers attacked with rods on suspicion of harvesting sugarcane, four named

Bhadohi News: गन्ना तोड़ने के शक में दो किशोरों पर रॉड से हमला, चार नामजद

Mon, 05 Jan 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers attacked with rods on suspicion of harvesting sugarcane, four named
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के लालीपुर गांव में शनिवार को गन्ना तोड़ने के शक में दो किशोरों पर राड और लाठी डंडे से हमला कर दिया गया। पुलिस ने मामले में जानलेवा हमला एवं एससी/एसटी एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित शिव प्रसाद सरोज ने तहरीर दी है कि शनिवार की दोपहर दो बजे उनके घर के लड़के रजनीश सरोज (17) और सुरेश सरोज (16) खेत में शौच के लिए गए थे। उसी दौरान गन्ना तोड़ने के शक पर शिवम दुबे उर्फ गोलू, आयुष दुबे, राज दुबे और राजन प्रजापति ने लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से मारपीट की। इसमें रजनीश और सुरेश को चोट आई है। दोनों को महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां सुरेश की हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया दिया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed