Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SIR: 13,000 voters added across three assembly constituencies in 7 months

एसआईआर : तीन विधानसभा क्षेत्रों में 7 महीने में बढ़ गए 13 हजार वोटर

Wed, 18 Nov 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
SIR: 13,000 voters added across three assembly constituencies in 7 months
जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मंगलवार को प्रशासन ने मतदाता सूची का ड्राॅफ्ट प्रकाशन किया।
विज्ञापन

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 11,19 970 मतदाता पंजीकृत हुए। अप्रैल 2026 में जारी अंतिम सूची से 13 हजार मतदाता बढ़ गए। अप्रैल की जारी मतदाता सूची में कुल 599497 पुरुष, 506642 महिला व 50 थर्ड जेंडर मतदाता समेत कुल 11,06189 मतदाता पंजीकृत हुए थे।
अब 16 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली के अनुसार जिले में कुल 11,19,970 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 6,02,418 पुरुष, 5,17,504 महिला एवं 48 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने और अपात्र को हटाने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आयोग की ओर से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए 28 दिसंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे।
इन विशेष अभियान दिवसों पर जनपद के सभी बीएलओ अपने आवंटित मतदान स्थलों पर आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 7 एवं 8 के साथ उपस्थित रहेंगे। नागरिक इन अवसरों पर मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 2027 के लिए चार अर्हता तिथियां निर्धारित की गई हैं।

एक जनवरी 2027 के अतिरिक्त एक अप्रैल, एक जुलाई एवं एक अक्तूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। समस्त दावे एवं आपत्तियां संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और मतदान स्थल पर तैनात बीएलओ के पास जमा की जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.voters.eci.gov.in एवं ECINET मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed