{"_id":"68375ff2890567890d0d3988","slug":"two-sector-magistrates-will-be-stationed-at-every-sub-center-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-126727-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हर उपकेंद्र पर तैनात रहेंगे दो सेक्टर मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हर उपकेंद्र पर तैनात रहेंगे दो सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बृहस्स्पतिवार को एक दिवसीय हड़ताल की चेतावनी बिजलीकर्मियों ने दी है।
ऐसे में तकनीकी खराबी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले में 500 कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, हर विद्युत सब स्टेशन पर दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों तैनात किए गए हैं। जिले में बीते 20 मई से ही बिजलीकर्मियों की सांकेतिक हड़ताल चल रही है। निजीकरण के विरोध में तीन घंटे तक प्रदर्शन कर बिजली निगम के कर्मी अपना विरोध दर्ज कराते थे।
बिजली निगम के कर्मियों ने 29 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। निजीकरण को लेकर टेंडर न जारी होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।
बिजली निगम के कर्मियों ने कहा है कि वे बृहस्पतिवार को पूरे दिन हड़ताल पर रहेंगे।