फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two prize crooks arrested, sent to jail

दो इनामियां बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 31 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two prize crooks arrested, sent to jail
जिले की ज्ञानपुर पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार और 15 हजार के दो इनामियां बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक शराब तस्करी और दूसरा एटीएम फ्राड गिरोह का सदस्य है। एटीएम फ्राड गिरोह के सदस्य के पास से नकदी और कई बैंक के एटीएम भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार को गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 25 हजार के ईनामी रामेश्वर जायसवाल निवासी कटरा मिर्जापुर को दुर्गागंज तिराहे से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी अपमिश्रित शराब की तस्करी और धोखाधड़ी करने के गैंग का शातिर सदस्य है। जिसके विरुद्ध जनपद भदोही सहित मिर्जापुर में अभियोग पंजीकृत हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया। इसी तरह साइबर सेल और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने 15 हजार के इनामियां को हास्टल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीन अगस्त को सीएमओ कार्यालय के समीप लगे एटीएम से पैसा निकालने के दौरान आरोपी ने धोखे से एक व्यक्ति को चकमा देकर कार्ड बदलकर 14 हजार 310 रुपये निकाल लिए। दो सितंबर को एक्सिस बैंक ज्ञानपुर के एटीएम से फ्राड कर साढ़े नौ हजार रुपये निकाले। दोनों घटनाओं का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी। सोमवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर 15 हजार रुपये पुरस्कार घोषित अंतर्जनपदीय अभियुक्त और एटीएम फ्रॉड के संगठित गिरोह के शातिर सदस्य शिव प्रकाश उर्फ शिवा निवासी गनेशीपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज को हॉस्टल चौराहा के पास गिरफ्तार किया गया। उसके पास से विभिन्न बैंक के 14 एटीएम कार्ड और 1300 नकद बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि उक्त गैंग के सरगना सहित दो सदस्य पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनका एटीएम फ्राड करने का एक संगठित गिरोह है। हम चारों लोग मिलकर धोखे से व्यक्तियों का एटीएम कार्ड बदलकर और एटीएम बूथ के अंदर धोखे से पासवर्ड देखकर चोरी से पैसा निकाल लेते हैं। जिससे अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी जरूरतों की पूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed