{"_id":"62f942bca88b711d8b1d1c5d","slug":"two-police-personnel-will-get-respect-for-commendable-work-bhadohi-news-vns669246456","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय कार्य के लिए दो पुलिस कर्मियों को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय कार्य के लिए दो पुलिस कर्मियों को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की ड्यूटी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए सराहनीय कार्य करने वाले जिले के दो पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। दोनों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से नवाजा जाएगा। डीजीपी कार्यालय से जारी सूची में जिले के एक एसआई और एक मुख्य आरक्षी का नाम शामिल है। इससे पुलिस विभाग में खुशी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दोनों केे बधाई दी।
गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर गांव निवासी रामबचन सिंह कुशवाहा यातायात पुलिस में उप निरीक्षक हैं। इनके सराहनीय कार्य की वजह से से सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिया जाएगा। सीओ यातायात कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक कुछ माह पहले सोनभद्र से स्थानांतरित होकर आए हैं। सोनभद्र में तैनाती के दौरान अपहृद बच्चों की कुछ ही घंटों में बरामदगी करने के कारण 2019 में भी डीजीपी द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। फोन पर हुई बातचीत में रामबचन ने बताया कि पुरस्कार मिलने से हौसला बढ़ता है। और बेहतर तरीके से काम करने की प्रेरणा मिलती है। इसी तरह पुलिस लाइन ज्ञानपुर में तैनात मुख्य आरक्षी कुंवर संजय सिंह को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। संजय बलिया जिले के रहने वाले हैं।