फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two people including a youth died in Bhadohi road accident incident happened in Abholi and Jangiganj market

भदोही सड़क हादसे में युवक समेत दो की मौत, अभोली और जंगीगंज बाजार में हुई घटना, पहुंची पुलिस

Tue, 18 Feb 2025 07:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2025 07:06 PM IST
सार

दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे मं युवक समेत दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक प्रयागराज के सोरांव और गोपीगंज के निवासी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Two people including a youth died in Bhadohi road accident incident happened in Abholi and Jangiganj market
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को सड़क हादसे में युवक समेत दो की मौत हो गई। पहली घटना सुरियावां थानाक्षेत्र के अभोली बाजार में हुई। यहां दो बाइकों की टक्कर में प्रयागराज सोरांव निवासी अजीत मोदनवाल की मौत हो गई।

विज्ञापन


दूसरी घटना जंगीगंज बाजार में हुई। यहां बस की चपेट में आने से अंजही मोहाल गोपीगंज निवासी गुलाब चंद्र जायसवाल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज के सोरांव निवासी अजीत कुमार मोदनवाल (27) मंगलवार को अपने भांजे प्रकाश गुप्ता (22) के साथ बाइक से मौसी के यहां ज्ञानपुर आ रहा था।
विज्ञापन


अभी वह अभोली बाजार में पहुंचा था कि दूसरी तरफ से सरायरूद्दी निवासी जय नाकर सिंह (62) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हेलमेट न पहनने से अजीत कुमार के सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर से भांजा प्रकाश गुप्ता दूर फेंका गया। इससे वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम भेजकर वाहनों को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद सड़क पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिसे खाली कराने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण राकेश गौतम, राकेश यादव, जगदीश गौतम, अनिल वर्मा और मुकेश कुमार ने कहा कि स्पीड ब्रेकर न होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती है।

प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग किया। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, जंगीगंज चौकी के सामने मंगलवार शाम को करीब साढ़े चार बजे सड़क पार करते समय बस की चपेट में आने से गोपीगंज के अंजही मोहल निवासी गुलाब चंद जायसवाल (60) की मौत हो गई। वह किसी काम से जंगीगंज बाजार में आये थे।




पुलिस चौकी के ठीक सामने हाइवे को उत्तर तरफ से दक्षिण तरफ जा रहे थे। उसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही बस कुचलते हुए निकल गई। खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता हैं कि मृतक गुलाब चंद के इकलौते बेटे की मौत कोरोना काल में हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed