फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two people arrested who spread rumors on social media regarding corona virus infection

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2020 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Apr 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested who spread rumors on social media regarding corona virus infection
social media
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने के आरोप में क्राइम ब्रांच और भदोही कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को भदोही नगर के बाजार सलाबत खां मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया। दोनों पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने कोरोना के संदर्भ में समुदाय विशेष को लेकर भड़काऊ पोस्ट किया था।
विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर बृहस्पतिवार रात से ही मोबाइल नंबर 9336868820 से एक समुदाय विशेष के खिलाफ कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाई जाने लगी। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी रामबदन सिंह ने क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह सेंगर को नंबर चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और भदोही कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। शुक्रवार को बाजार सलाबत खां से दोपहर चार बजे आरोपी अकमल अंसारी पुत्र स्व. इमामुद्दीन  और अब्दुल मोतल्लीब पुत्र स्व. महबूब आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से दो मोबाइल बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed