{"_id":"57c495404f1c1bc6602cba6c","slug":"two-million-counterfeit-notes-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख रुपये के नकली नोट लेकर नैनीताल जा रहे एक युवक को रविवार की शाम करीब सात बजेे जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना निवासी युवक ये नोट कोलकाता से लेकर आ रहा था।
जीआरपी टीम रविवार की रात सात बजे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। तभी प्लेटफार्म संख्या तीन-चार के बीच एक संदिग्ध युवक दिखा। जीआरपी कर्मियों ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें दो लाख रुपये के नोट मिले। जिसमें एक गड्डी एक हजार की और दो गड्डियां पांच-पांच सौ की मिली।
बैंक कर्मियों ने चेक करने के बाद इसे नकली बताया। आरोपी गोपाल राव निवासी कोदुंबक थाना दातुकपुर, चौबीस परगना पश्चिम बंगाल का निवासी है। आरोपी ने बताया कि नकली नोट की खेप पाकिस्तान से बंगलादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल आती है। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे नोटों की गड्डी दी थी। इस मामले में एलआईयू, एसटीएफ, एटीएस, आईबी आदि के अधिकारियों ने भी आरोपी से पूछताछ की है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय के साथ एसएसआई केदारनाथ मौर्या, एसआई देवनंदन उपाध्याय आदि रहे।