फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two lakh fish seeds left in the Ganges

गंगा में छोड़े गए दो लाख मत्स्य बीज

Sun, 25 Sep 2022 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Two lakh fish seeds left in the Ganges
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांर्गत रविवार को रामपुर घाट से गंगा नदी में लगभग दो लाख मत्स्य बीज छोड़े गए हैं। मत्स्य विभाग एक हजार से अधिक सरकारी और उतनी ही संख्या में निजी क्षेत्र के तालाबों में मत्स्य पालन कराकर मध्यम वर्गीय किसानों, श्रमिकों, वैश्विक महामारी से प्रभावित होने वाले प्रवासियों की आर्थिक स्थिति में सुधार ला रहा है।
विज्ञापन

मत्स्य पालन के साथ पालकों को शासन की ओर मिलने वाली अन्य योजनाओं से जोड़ने में जागरूकता अभियान भी चल रहा है। जिला मत्स्य अधिकारी ओएन भारतीय ने बताया कि योजना अंतर्गत विभाग को दो लाख मत्स्य बीज गंगा नदी में संरक्षित कराने का लक्ष्य मिला था। संरक्षित मत्स्य से न सिर्फ गंगा का पानी स्वच्छ होगा बल्कि मछलियों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी होती रहेगी। इस मौके पर डॉ.राधेश्याम निषाद, सुशील कुमार, राजकुमार निषाद, मत्स्य निरीक्षक अमित कुमार, विजय प्रताप शुक्ल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed