फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two JCB and two tractor seizes involved in illegal mining

अवैध खनन में संलिप्त दो जेसीबी व दो ट्रैक्टर सीज

Mon, 15 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two JCB and two tractor seizes involved in illegal mining
भदोही। अवैध तरीके से मिट्टी खनन की शिकायतों पर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने ब्लाक के अलग-अलग गावों से दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर सीज करते हुए तीन चालकों को हिरासत में भेज दिया। वाहनों को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिए गया है। भदोही में शाम होते ही 12 से अधिक ट्रैक्टरों से अवैध तरीके से मिट्टी ढोने का सिलसिला शुरू हो जाता है। बाई पास मार्ग हो या स्टेशन रोड, चौरी रोड हो या मेन रोड ट्रैक्टरों का मिट्टी ढोने का क्रम रात भर चलता है। लंबे समय से पुलिस या तहसील प्रशासन इसके प्रति अंजान बना हुआ था। कहा तो जा रहा है कि अवैध तरीके से मिट्टी खनन बिना पुलिस और राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से संभव नहीं है। पिछले दिनों तहसील आगमन पर जिलाधिकारी ने खनन का संज्ञान लेते हुए उन्हें ऐसे ट्रैक्टरों और जेसीबी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि रविवार को याकूबपुर में अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस बल के साथ पहुंचे उपजिलाधिकारी ने एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर तथा मोढ़ क्षेत्र से एक जेसीबी पकड़ा । इस दौरान तीन चालकों को भी हिरासत में लिया गया है। तहसीलदार ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed