फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two hundred million rupees in two days

दो दिन में दो सौ करोड़ की चपत

Sun, 02 Feb 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two hundred million rupees in two days
पंजाब नेशनल बैंक महाराजगंज। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। दो दिनों की बैंक हड़ताल ने दो सौ करोड़ से अधिक के कारोबार का कबाड़ा कर दिया। जिले की डेढ़ सौ से अधिक बैंक शाखाएं दो दिन की हड़ताल और रविवार के अवकाश के चलते तीन दिनों तक बंद रहीं। इस दौरान हजारों उपभोक्ता झेल गए। सामान्य उपभोक्ताओं ने तो जैसे-तैसे काम चलाया, मगर बड़ा लेन-देन करने वाला व्यवसायी वर्ग चेक क्लीयरेंस ठप होने के कारण हड़ताल को कोसता रहा। अब बैंक सोमवार को खुलेंगे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर वेतन बढ़ोतरी और पांच दिन बैंकिंग समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के बाद रविवार की बंदी होने के कारण बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लीड बैंक प्रबंधक उमेश कुमार के मुताबिक जिले की डेढ़ सौ से अधिक शाखाओं में प्रतिदिन औसतन 50 करोड़ का चेक क्लीयरेंस होता है। साथ ही 50 करोड़ से अधिक का कैश ट्रांजैक्शन किया जाता है। इससे दो दिन की हड़ताल से दो सौ करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने काम ठप कर प्रदर्शन किया। इससे बैंकों में ताले लटके रहे। हड़ताल के कारण ज्यादा परेशानी तब बढ़ गई, जब बैंकों के शटर बंद रहने के दौरान एटीएम भी खाली हो गए। जो लोग नेटबैंकिंग कर सकते थे, उन्हें तो परेशानी नहीं हुई, मगर जो एटीएम के सहारे काम चलाना चाहते थे, उन्हें पैसे की किल्लत का सामना करना पड़ा। ज्ञानपुर के अलावा औराई, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, चौरी आदि क्षेत्रों के अधिसंख्य एटीएम खाली रहे। जिन इक्का-दुक्का एटीएम में पैसे थे, वहां लंबी कतारें लगीं थीं।
विज्ञापन

इबैंकों के उच्च पदस्थ अधिकारी हड़ताल के चलते जनसामान्य को ज्यादा परेशानी होने की बात से इत्तफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि मौजूदा समय में 60 से 65 फीसदी ट्रांजैक्शन डिजिटली होने लगा है। ऐसे में तमाम उपभोक्ता बैंक जाने की बजाए एटीएम या अन्य माध्यमों से पैसों का लेन-देन कर लेते हैं। परेशानी व्यवसायी वर्ग को हो सकती है, जिन्हें बड़ा लेन-देन करना पड़ता है। चेक क्लीयरेंस ठप होने से उनका काम बाधित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन की हड़ताल और एक दिन के अवकाश को मिलाकर तीन दिनों के बाद सोमवार को जब बैंक खुलेंगे तो उनमें भीड़ बढ़नी तय मानी जा रही है। कई दिनों से रुके बैंकिंग कार्यों को कराने और लेन-देन के लिए लोग बैंकों में उमड़ेंगे। लीड बैंक यूबीआई के प्रबंधक उमेश कुमार कहते हैं कि सोमवार को बैंकों में भीड़ बढ़ेगी, मगर बैंक प्रबंधन सारी स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहते है। प्रयास रहेगा कि उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed