फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   two doctors of district hospital suspended

डिप्टी सीएम के ट्विट से स्वास्थ्य महकमें में खलबली

Tue, 18 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
two doctors of district hospital suspended
ज्ञानपुर। सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के ट्वीट से सोमवार को स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। महिला के इलाज में लापरवाही बरतने पर दो चिकित्सकों को उन्होंने निलंबित कर दिया। इसके अलावा एक चिकित्सक के खिलाफ जांच का निर्देश दिया। उनके कार्रवाई से संबंधित ट्वीट पर विभागीय अधिकारी कुछ कहने से बचते रहे। दरअसल 15 अगस्त को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में एक महिला को भर्ती किया गया था। आरोप था कि उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी शिकायत शासन स्तर पर की। सोमवार को मामले में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों को निलंबित करते हुए ट्वीट किया। इसमें कहा गया कि महिला के उपचार में लापरवाही बरतने पर दो चिकित्सकों को निलंबित किया गया है। इसी तरह महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल भदोही के एक सरकारी चिकित्सक के प्राइवेट प्रैक्टिस के मामले में जांच कर रिपोर्ट दो दिनों में मांगी है। इस मामले में सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रैक्टिस मामले में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जिला अस्पताल में महिला की मौत नहीं हुई थी। यहां से रेफर होने के बाद वाराणसी में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed