फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   two corona infected found

दो कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 13 Mar 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
two corona infected found
कालीन नगरी में कोराना संक्रमित फिर मिलने लगे हैं। करीब 10 दिनों तक एक भी मरीज नहीं मिले, लेकिन शनिवार को दो संक्रमित मिले। इससे कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ रहे जिले को झटका लगा है। अब एक्टिव केस की संख्या चार तक पहुंच गई।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण जनवरी में तेजी से संक्रमित बढ़े, लेकिन फरवरी के दूसरे पखवारे में संख्या में कमी आई। 20 से 28 फरवरी तक एक- दो संक्रमित मिलते रहे, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। एक से 10 मार्च तक एक भी संक्रमित नहीं मिले। इससे एक्टिव केस की संख्या घटकर एक पहुंच गई, लेकिन शुक्रवार को एक और शनिवार को दो नए संक्रमित मिले। इससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर चार हो गई है। संक्रमित मरीजों को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि वैक्सीनेशन से तीसरी लहर में कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने बचे लोगों से वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed