{"_id":"6075ee0c8ebc3ec89440e51e","slug":"two-candidates-of-former-chief-and-zilla-panchayat-member-went-to-jail-bhadohi-news-vns5849255112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रमुख और जिला पंचायत के दो प्रत्याशी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रमुख और जिला पंचायत के दो प्रत्याशी गए जेल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मतदाताओं को पैसा बांटना और धमकाना पूर्व प्रमुख भदोही फजीहत दूबे के अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के दो दावेदारों वार्ड 14 के विपुल दूबे और वार्ड आठ के प्रत्याशी अजीत यादव को भारी पड़ गया। मंगलवार को एसडीएम कोर्ट से राहत न मिलने पर इन सभी को 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए सारे हथकंडे अपनाने लगे हैं। कुछ दावेदार पैसा, शराब और धमकाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिशें भी कर रहे हैं। सोमवार शाम को सादे वर्दी में भ्रमण पर निकले पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह गजधरा गांव में रुके। उन्होंने वार्ड नंबर 14 के प्रत्याशी विपुल दुबे को 29 हजार 200 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन वाहनों को सीज कर चालकों को गिरफ्तार किया। वार्ड आठ के प्रत्याशी अजीत यादव को महजूदा गांव से पैसा बाटते के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास से 29 हजार 400 रुपये बरामद हुए। इसी तरह पूर्व ब्लॉक प्रमुख भदोही फजीहत दुबे को भी अपने भाई के पक्ष में मतदान कराने के लिए मतदाताओं को डराने धमकाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। मंगलवार को पूर्व प्रमुख और दोनों प्रत्याशियों की ओर से एसडीएम कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया। उसके बाद पूर्व प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य पद के दोनों प्रत्याशियों को जेल भेज दिया गया।
----------
बंटने जा रही साड़ी को पकड़ा, वाहन सीज
पाली। पंचायत चुनाव में मतदान होने में अब एक दिन का समय बचा है। ऐसे में प्रत्याशी मतदाताओं को पक्ष में करने के लिए सारे हथकंडे अपनाने में जुटे हैं। साड़ी, कपड़ा, पायल, बर्तन संग धार्मिक स्थलों पर इनवर्टर बैटरी तक दी जा रही है। मंगलवार को सुबह सुरियावां के पाली क्षेत्र के एक गांव में साड़ी बांटने के लिए कार में भरकर भेजी गई थी। पाली चौकी इंचार्ज महेंद्र पटेल ने महजूदा बाजार में जांच के दौरान साड़ी भरकर जा रहे एक कार को रोका। उसमें सवार लोगों से पूछताछ में पता चला कि एक गांव में बांटने के लिए जा रहा है। पुलिस ने साड़ी सहित कार को सीज कर दिया।