{"_id":"6a3d81c08ef3d8b94e08e7bb","slug":"two-bikes-collided-head-on-on-the-service-lane-four-people-injured-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-144935-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सर्विसलेन पर दो बाइक की आमने सामने टक्कर, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सर्विसलेन पर दो बाइक की आमने सामने टक्कर, चार लोग घायल
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग के कौलापुर अंडरपास के पास सर्विसलेन पर बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया।
आदर्श तिवारी (20) अपनी बहन नितिका तिवारी (14) और कशिश तिवारी (16) निवासी गेराई के साथ एक ही बाइक पर दानिपट्टी स्थित अपने मामा के घर से वापस लौट रहे थे। कौलापुर अंडरपास के समीप सर्विसलेन पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
जिसमें आदर्श, नितिका और कशिश के साथ दूसरी बाइक पर सवार विनीत कुमार पाल (26) निवासी औसानपुर गिरिया भाला चौरी, गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया गया।