फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two beers free on new mobile': Bhadohi shopkeeper had to make this offer on Holi expensive, police arrested

'नए मोबाइल पर दो बीयर फ्री': भदोही के दुकानदार को होली पर ये ऑफर देना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 04:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 07 Mar 2023 04:25 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि रेवड़ा परसपुर चौरी रोड पर आरके मोबाइल सेंटर नाम से राजेश मौर्य की मोबाइल शॉप है। उसने अपनी दुकान पर होली बम्पर धमाका के नाम पर एक तय तिथि तक एंड्रायड मोबाइल की खरीद पर दो बीयर की बोतल फ्री देने का बोर्ड लगवाया था।

विज्ञापन
Two beers free on new mobile': Bhadohi shopkeeper had to make this offer on Holi expensive, police arrested
'नए मोबाइल पर दो बीयर फ्री': भदोही के दुकानदार को होली पर ये ऑफर देना पड़ा महंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन जहां गंभीर है वहीं यूपी के भदोही में एक मोबाइल के दुकानदार ने नए मोबाइल की खरीद पर दो बीयर मुफ्त देने का प्रचार किया। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के संज्ञान में मामला आते ही कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि रेवड़ा परसपुर चौरी रोड पर आरके मोबाइल सेंटर नाम से राजेश मौर्य की मोबाइल शॉप है। उसने अपनी दुकान पर होली बम्पर धमाका के नाम पर एक तय तिथि तक एंड्रायड मोबाइल की खरीद पर दो बीयर की बोतल फ्री देने का बोर्ड लगवाया था। दुकानदार ने बकायदा मोबाइल के साथ बीयर की फोटो लेकर उसे वायरल भी कर किया। दुकानदार ने इस स्कीम को होली बंपर धमाका नाम भी दिया। 

विज्ञापन

इतना ही नहीं दो एंड्रायड फोन के साथ चार बीयर की बोतलों के साथ दुकानदार की फोटो भी मिली। जिस पर होली पर शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास में चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed