{"_id":"6030fc4b8ebc3ee8f1663f12","slug":"two-arrested-with-stolen-goods-bhadohi-news-vns575695375","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के तीन गांवों में बीते दिनों हुई चोरियों का खुलासा करते हुए चोरी हुए सामानों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इस क्रम में सीओ सदर भूषण वर्मा ने चोरी के सामानों के साथ दो चोरों की गिरफ्तार करके उन्हें मीडिया के समक्ष पेश किया।
सीओ ने बताया कि दोनों गिरफ्तार किए गए चोरों में एक का नाम धीरज गौतम निवासी रामनगर-दुर्गागंज जबकि दूसरा प्रदीप गौतम निवासी देवनाथपुर-ज्ञानपुर हैं। पुलिस ने बताया कि इन दोनों बीते साल 26 दिसंबर को ओबीटी कारखाना से कालीन बुनाई की मशीनें, इस साल 15 फरवरी को तिलंगा प्राथमिक विद्यालय से पंखा, सिलिंडर, 17 फरवरी को पर्वतपुर वेल्डिंग मैटेरियल की दुकान से इन्वर्टर, वेल्डिंग मशीन, हैमर मशीन, ग्लैंडर आदि सामान चुराया था। पुलिस ने जानकारी दी कि चोरी के सामानों को वह बेचने का प्रयास कर रहे थे उसी समय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान सीओ ने कहा कि पूर्व में दर्ज मुकदमों के आधार पर चोरों को जेल भेजने की कार्रवाई कर दी गई। इस दौरान दोनों चोरों की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल केके सिंह, उपनिरीक्षक प्रभुनाथ खरवार, भगवान, कांस्टेबल हैदर अली, विनीत सिंह शामिल रहे।