फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two arrested with illegal liquor

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 05 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with illegal liquor
भदोही। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बीती रात अंतर्जनपदीय शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस दौरान 200 शीशी (38 लीटर) अवैध शराब और उपयोग में लाई जा रही कार और बाइक भी बरामद हुई है। कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दो शराब तस्कर पकड़े गए है और तीसरा भागने में सफल हो गया। शनिवार को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रात में शराब तस्कर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर इंदिरा मिल चौराहे से गुजरेंगे। इस पर लगभग रात्रि 11.30 बजे पुलिस टीम वहीं पहुंच गई। इस बीच वाराणसी की ओर से आ रही एक कार को रुकने के संकेत दिए गए तो कार की रफ्तार और बढ़ गई। इस पर पुलिस ने पीछा कर कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कार की डिग्गी में 200 शीशी विभिन्न ब्रांड की नकली शराब रखी थी। गिरफ्तार शराब तस्करों में एक चोलापुर (वाराणसी) निवासी राजेश चौहान व जलालपुर (जौनपुर) निवासी राहुल उर्फ राजू हैं। उनके सामने तीसरा व्यक्ति सुरियावां के कौड़र निवासी जरनैल सिंह भी था जो बाइक से कार के पीछे पीछे आ रहा था वह बाइक छोड़ कर फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपियों का चालान न्यायालय कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed