फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two arrested in e-ticket brokerage, RPF takes action

ई-टिकट की दलाली में दो गिरफ्तार,आरपीएफ ने की कार्रवाई

Tue, 20 Oct 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in e-ticket brokerage, RPF takes action
लालानगर। रेलवे सुरक्षा बल ने सोमवार की देर शाम पर्सनल आईडी पर ई-टिकट की दलाली करने के आरोप में लक्ष्मणपट्टी गांव निवासी सहज जनसेवा केंद्र संचालक आशीष कुमार और जल निगम रोड ज्ञानपुर निवासी साइबर कैफे संचालक अनुराग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में किसी तरह घर लौटे परदेशी अनलॉक में रोजी-रोटी वाले स्थानों पर जाने की तैयारी में जुटे तो आरक्षण काउंटरों से उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है। अन्य माध्यमों से मिला भी तो 600 वाले टिकट को दलालों ने छह हजार में बेचा। इससे प्रवासियों का खूब आर्थिक शोषण हो रहा है। आरक्षण काउंटरों से लेकर साइबर कैफे, सहज जनसेवा केंद्रों, रेलवे की ओर अथराइज्ड सेंटरों पर सात माह में यात्रियों को करोड़ों की चपत लगा दी। बावजूद इसके यात्री ट्रेनों में सफर कर बीच रास्ते में विजिलेंस टीम और कामर्शियल विभाग के हाथों लगकर फर्जीवाड़ा का दंश झेला जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचते ही हकीकत को जानने के लिए आरपीएफ टीमों को गोरखपुर से प्रयागराज-रामबाग तक सक्रिय कर दिया गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी रामबाग राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर हुई छापेमारी में ई-टिकट के नाम पर रेलवे की ओर से जारी होने वाली आईडी की अपेक्षा पर्सनल आईडी पर टिकट निकालने का मामला सामने आया तो आशीष कुमार और अनुराग को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में लैपटॉप, प्रिंटर, माउस, की-बोर्ड को जब्त करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। टीम में अभिषेक बहादुर सिंह, शिवप्रसाद सोनी, आलोक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed