फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two arrested for making illegal recovery

फर्जी एआरटीओ बनकर अवैध वसूली करने वाले दो गिरफ्तार

Thu, 16 Sep 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for making illegal recovery
औराई कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुुलासा किया है। फर्जी एआरटीओ बनकर वाहनों से अवैध वसूली कने वाले दो अंतरजनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि छह अन्य आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, तीन मोबाइल और 15 हजार रुपये नकद बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और मिर्जापुर-भदोही मार्ग पर फर्जी एआरटीओ बनकर ट्रक के कागजों को चेक करके ओवरलोड ट्रकों को पार कराने वाले गिरोह द्वारा अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया था। सूचना पर मंगलवार की रात पर औराई कोतवाली पुलिस श्रीजी ढाबा उगापुर के पास से ट्रक चालक से अवैध तरीके से पैसा वसूलते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक चालक से पैसा देने का कारण पूछने पर बताया कि साहब यह लोग अपने को एआरटीओ का आदमी बताकर गाड़ी पास कराने के नाम पर हर गाड़ी से 500 रुपये प्रति चक्कर लेते हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो कुछ दूरी खड़ी वाहन ब्रेजा कार की तरफ संकेत किया। पुलिस कार की तरफ बढ़ी तो कार के पास खड़ी मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति बैठकर तेजी से उगापुर बाजार जबकि तीन अन्य पैदल अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। गिरफ्तार आरोपी आशीष कुमार मिश्र ने पुलिस को बताया कि सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर आदि जिलों में खनन विभाग और एआरटीओ का लोकेशन लेकर ट्रक चालकों व मालिकों से संपर्क कर पास कराते हैं। एसपी ने बताया कि आशीष कुमार मिश्र निवासी पट्टीनाथराम मेजा प्रयागराज और रोहित दूबे गोपालपुर राजापुर मिर्जापुर के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया। जबकि फरार आरोपी धनंजय मिश्रा निवासी ज्ञानपुर, सुनील तिवारी निवासी त्रिलोकपुर, मुन्ना दुबे, सूर्यकांत तिवारी निवासी अरगी सरपती थाना विंध्याचल, अन्नू पांडेय निवासी रमई पट्टी मिर्जापुर अनूप दूबे उर्फ झुंडी दूबे निवासी पथरहिया, मिर्जापुर की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed