फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two and a half thousand executions of 3.5 million incentive Prsutaon

ढाई हजार प्रसूताओं की फंसी 35 लाख प्रोत्साहन राशि

Mon, 09 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 09 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
अभिलेखीय त्रुटि के फेर में जनपद की ढाई हजार प्रसूताओं की करीब 35 लाख प्रोत्साहन राशि फंस गई है। जिससे एक साल से लाभार्थी महिलाएं सीएचसी से लेकर सीएमओ कार्यालय का चक्कर काट रही हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ प्रोत्साहन राशि प्रसूताओं को देने के लिए एक नोडल अधिकारी को नामित कर दिया। 
विज्ञापन

भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से प्रसूताओं को 1400 रुपए प्रोत्साहन राशि देना शुरू की। इसमें आशा और एएनम धात्री महिला का पंजीयन एमसीडीसीएस(मदर एंड चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम) पर दर्ज कर समय-समय पर टीकाकरण और प्रसव कराती हैं। वित्तीय वर्ष 2015-16 में विभागीय उदासीनता के चलते करीब चार हजार प्रसूताओं में ढाई हजार की प्रोत्साहन राशि अभिलेखीय त्रुटि के चलते नहीं मिला, जो करीब 35 लाख बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पंजीकरण न होने पर इन प्रसूताओं का प्रोत्साहन राशि उन्हें नहीं मिला। शिकायत के बाद भी लाभार्थी महिलाएं कार्यालयों का चक्कर काटती रहीं लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। करीब एक साल गुजरने के बाद भी प्रोत्साहन राशि न मिलने पर सीएमओ डॉ.डीके सोनकर ने इसके लिए अलग से एक नोडल अधिकारी को नामित कर दिया, जो जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थियों के पंजीकरण सहित अन्य फार्मों को देखने के बाद उन्हें लाभ दिलाएगा। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 15 से 31 मार्च 2016 तक ढाई हजार लाभार्थी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि का चेक नहीं मिल सका। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed