{"_id":"6786a53d4830ce0051061556","slug":"two-and-a-half-lakh-people-took-holy-dip-in-ganga-in-9-degree-temperature-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121255-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नौ डिग्री तापमान में ढाई लाख ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नौ डिग्री तापमान में ढाई लाख ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुबह की करीब नौ डिग्री तापमान के बीच जिले के करीब छह प्रमुख घाटों पर ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गंगा घाटों के बीच स्वयंसेवी संस्थाएं श्रद्धालुओं की मदद में जुटी रहीं। मंगलवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा घाटों दिखा।
स्नान-ध्यान के बाद लोगों ने दानपुण्य भी किए। इस दौरान मंदिरों पर भी लोगों की काफी भीड़ रही। दूसरी तरफ बादलों से घिरे आसमान के बीच पतंगबाजों ने भी मस्ती की। शहर से लेकर गांव तक भाक्कटे की आवाज गूंजती रही।
मकर संक्रांति पर जिले के गंगा घाटाें पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह करीब नौ डिग्री के तापमान के बीच सात बजे से ही श्रद्धालु घाटों की ओर पहुंचने लगे। इस बार विशेष मुहूर्त होने के कारण लोगों में गंगा स्नान को लेकर काफी उत्साह दिखा था।
विज्ञापन
जिले में सीतामढ़ी, सेमराध, रामपुर, बिहरोजपुर, डेरवा और भोगांव जैसे घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देखे गए। सीतामढ़ी घाट पर जहां 40 हजार लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई तो वहीं कल्पवासियों के गंगा घाट सेमराध में दो घाटों पर करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालु सदानिरा में अपने पुण्य की डुबकी लगाई।
इसी तरह रामपुर घाट पर 50 हजार, डेरवा पर 10 हजार, भोगांव में 20 और जहांगीराबाद गंगा घाट पर भी 10 हजार के आसपास श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया।
इस दौरान ठंड के बाद बुजुर्गों से लेकर महिलाएं और युवा भी इस पावन घड़ी पुण्य की डुबकी लगाने पहुंचे। ज्ञानपुर को सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ, गोपीगंज के बाबा बड़े शिव, बाबा तिलेश्वरनाथ, सेमराधनाथ धाम, सीमामढ़ी जैसे पावन स्थलों पर पहुंचकर लोगों ने पूजापाठ किया।
हर वर्ग में दिखा पतंगबाजी का उत्साह
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर उल्लास देखा गया। परिवार के बड़े बुजुर्ग जहा स्नान ध्यान और दान के साथ खिचड़ी, तिलवा, ढूड़ा आदि के स्वाद लिए। वहीं बच्चे और युवा वर्ग रंग बिरंगी पतंग उड़ाने के लिए सुबह से छतों पर डेरा डाल रखा था। सुबह से शुरु हुआ भक्काटे का शोर सायंकाल तक जारी रहा।
भक्तों में बंटा खिचड़ी का प्रसाद
जय मां काली सेवा समिति काली मुहाल गोपीगंज के कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति पर मंगलवार को मां काली का रंग बिरंगी फूलों से सजावट कर महाआरती कराया। इसके बाद पर्व को लेकर खिचड़ी प्रसाद का माता को भोग लगाकर हजारों भक्तों में खिचड़ी का प्रसाद वितरित कराया। वहीं मोहल्ले के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
मौके पर डब्लू वाजपेई, रवि हलवाई, मुकेश मोदनवाल आदि रहे। इसी तरह गोपीगंज पड़ाव स्थित प्राचीन बर्गदानन्द हनुमान मन्दिर पर खिचड़ी महाप्रसाद वितरण के साथ महाबली हनुमान का शृंगार व सुन्दरकांड का आयोजन हुआ। आयोजक रामचन्दर जॉयसवाल कानपुरी ने बताया पिछले 20 वर्ष से छपन भोग खिचड़ी प्रसाद का वितरण मकर संक्रांति पर्व पर किया जा रहा है।