फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two accused arrested with narcotic powder

Bhadohi News: नशीले पाउडर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with narcotic powder
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दो ड्रग तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो लाख रुपये कीमत का 17.60 ग्राम एमडीएमए नशीला पाउडर, 4,500 रुपये नकदी, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने आरोपी दीपक उपाध्याय उर्फ मुलायम उपाध्याय और प्रमेश उपाध्याय उर्फ भोलू उपाध्याय निवासी कौड़र, सुरियावां को सुरियावां फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशीला पाउडर लेकर कहीं बेचने की फिराक में हैं। दोनों सुरियावां फ्लाईओवर के पास खड़े हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को घेर कर पकड़ लिया। आरोपियों ने बताया कि एमडीएमए नशीला पाउडर वे दो अन्य व्यक्तियों से खरीदा थे। वे फ्लाई ओवर के नीचे किसी ग्राहक को ऊंचे दामों पर इसे बेचने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed