{"_id":"661402e431d9c95be700044c","slug":"two-accused-arrested-in-bhadohi-robbery-case-of-bank-mitra-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बैंक मित्र से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक लाख 20 हजार बरामद; बढ़ाई गई धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बैंक मित्र से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक लाख 20 हजार बरामद; बढ़ाई गई धारा
Mon, 08 Apr 2024 08:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 08:15 PM IST
सार
Bhadohi News: चौरी के निदूरपट्टी कब्रिस्तान के पास सुनसान स्थान पर 15 मार्च को बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का रुपयों से भरा बैग, मशीन लेकर फरार हो गए थे। पुलिस टीमों ने 27 मार्च की रात मुठभेड़ के दौरान घटना में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले की स्वाट और चौरी थाने की पुलिस को सोमवार को सफलता हाथ लगी। करीब 25 दिन पूर्व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट के आरोपी 10-10 हजार के इनामी दो बदमाशों को मई हरदोपट्टी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दोनों के पास से लूट के एक लाख 20 हजार रुपये, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी को पुलिस ने एक सप्ताह पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
चौरी के निदूरपट्टी कब्रिस्तान के पास सुनसान स्थान पर 15 मार्च को बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का रुपयों से भरा बैग, मशीन लेकर फरार हो गए थे। संचालक के अनुसार, बैग में तीन लाख रुपये थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। एसपी ने आरोपियों पर इनाम भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने 27 मार्च की रात मुठभेड़ के दौरान घटना में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया था। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने दो सहयोगियों के नाम बताए थे। उन पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया।
सूचना पर सोमवार को स्वाट और पुलिस टीम ने मई हरदोपट्टी चौराहे से सौरभ गौड़ उर्फ अवनीश निवासी रघुनाथपुर बड़ागांव वाराणसी और गोलू उर्फ शिवम गिरी निवासी मलेथु सुरेरी जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से लूट के एक लाख 20 हजार रूपये के साथ ही तमंचा बरामद किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।