फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Twenty-three hours of engine malfunction had stayed Neelachal Express

इंजन में खराबी से पौने तीन घंटे रुकी रही नीलांचल एक्सप्रेस 

Thu, 07 Jul 2016 01:30 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 07 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
 पुुुरी से नई दिल्ली जा रही नीलांचल एक्सप्रेस का इंजन बुधवार को परसीपुर रेलवे स्टेशन पर खराब हो गया। इससे ट्रेन पौने तीन घंटे तक खड़ी रही। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद चौखंडी से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही। इस दौरान अन्य ट्रेनों को लूप लाइन के जरिए पास कराया जाता रहा। स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रहने के दौरान यात्री पानी को लेकर परेशान रहे। इंजन आने के बाद ट्रेन रवाना होने पर सभी ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

नीलांचल एक्सप्रेस का इंजन परसीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही खराब हो गया। किसी तरह चालक परसीपुर स्टेशन तक पहुंचा। इसके बाद इसकी सूचना स्टेशन मास्टर अवधेश भारती को दी। स्टेशन मास्टर ने जानकारी होते ही विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सुबह आठ बजे परसीपुर स्टेशन पर आकर खड़ी हुई नीलांचल एक्सप्रेस में बोेगियों के  अधिक  होने से यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि  मुख्य लाइन पर ट्रेन के खड़ी न होने से  सभी ट्रेनें लूप लाइन से गुजरती रहीं, इससे किसी ट्रेन का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। दो घंटे बाद इंजन आने पर के बाद करीब दस बजकर 50 मिनट पर ट्रेन रवाना की जा सकी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि  ट्रेन के लिए दूसरा इंजन चौखंडी से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed