फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Twelve schools spread over an area of three crore will be revamped

Bhadohi News: तीन करोड़ से विस्तारित क्षेत्र के 12 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Tue, 06 Jan 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Twelve schools spread over an area of three crore will be revamped
ज्ञानपुर। भदोही नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले 12 विद्यालयों की तस्वीर जल्द ही बदलेगी। मिशन कायाकल्प योजना के तहत नगर पालिका तीन करोड़ से विद्यालयों में अलग-अलग काम कराएगा। विद्यालय में इंटरलॉकिंग, चहारदीवारी, पेयजल, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों के साथ विद्यालय की डेंटिंग-पेटिंग भी होगी। भदोही नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद 28 गांवों को नगर की सीमा में शामिल किया गया। नगर की सीमा में शामिल होने के बाद करीब 28 स्कूल भी नगर क्षेत्र में शामिल हो गए। इनमें कई स्कूलों की हालत बहुत अच्छी नहीं थी। नगर पालिका अब 15वें वित्त की राशि से इन स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार करेगा। इसके लिए शासन से तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जिन गांवों के स्कूलों का कायाकल्प कराया जाना है। उसमें भिखारीपुर, डूडवा, कुपरौठी, मर्यादपट्टी, फतुपुर, रामरायपुर आदि विद्यालय शामिल हैं। धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगर पालिका विद्यालयों में होने वाले कार्यों का खाका तैयार कर रहा है। 15वें वित्त से होने वाले कार्य के लिए राज्य व केन्द्र से 1.5-1.5 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। नगर में 29 वार्ड हैं। यहां करीब 1.40 लाख की आबादी निवास करती है। योजना के तहत यहां इंटरलॉकिंग, चहारदीवारी, पेयजल, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, डेंटिंग, पेटिंग सहित अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन


मिशन कायाकल्प के तहत तीन करोड़ रुपये जारी हुए हैं। इसमें केंद्र व राज्य से 1.5-1.5 करोड़ रुपये मिले हैं। 15वें वित्त के तहत मिली इस धनराशि से विस्तारित क्षेत्रों के 12 विद्यालयों में काम कराए जाएंगे। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। - धर्मराज सिंह, ईओ, भदोही नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed