फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tug of war between advocates and officials in Bhadohi tehsil

Bhadohi News: भदोही तहसील में अधिवक्ता और अधिकारियों में खींचतान

Sat, 11 May 2024 01:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
Tug of war between advocates and officials in Bhadohi tehsil
सर्रोई। भदोही तहसील में रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पर वाद दर्ज नहीं करने का मामला गरमाता जा रहा है। भदोही तहसील बार के अधिवक्ता शुक्रवार को एक बार फिर न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं के लगातार न्यायिक कार्य से विरत रहने से दूर-दूर से आने वाले वादकारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

भदोही तहसील में काफी दिनों से अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी चल रही है। तहसील में न तो अधिवक्ता झुकने को तैयार है और न ही अधिकारी। इनके बीच में जनता पीस रही है। तहसील में काफी दिनों से रेस्टोरेशन प्रार्थना अंतर्गत पत्र अंतर्गत वाद दर्ज किये जाने को लेकर अधिवक्ता आंदोलनरत है। अधिवक्ता हर दिन बैठक बुलाकर न्यायिक कार्य से विरत हो जाते हैं। इससे तीखी धूप में दूर-दूर से आने वाले वादकारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यप्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में अधिवक्ता बैठक कर न्यायिक कार्य से विरत हो गए। बार अध्यक्ष का कहना है कि रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र अंतर्गत वाद न दर्ज किये जाने के कारण वादकारियों के अलावा अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। जब तक तहसील के सभी न्यायालय में यह व्यवस्था नहीं लागू की जाती, तब तक अधिवक्ता इसको लेकर आंदोलित रहेंगे। इस दौरान नरेंद्र नाथ उपाध्याय, लाल बहादुर यादव, लालधर पांडेय, इंद्रदेव मौर्य, रजनीश पांडेय, बबलू मिश्रा, नंदलाल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed