फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tubewell bad

नलकूप खराब,

Tue, 27 Oct 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 27 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tubewell bad
छह माह से खराब पड़ा है राम का पुरा गांव का नलकूप
विज्ञापन

 नगर से सटे राम का पुरा गांव के ग्रामीणों ने राजकीय नलकूप की मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के चलते छह माह से खराब पड़े नलकूप को दुरुस्त नहीं किया गया। इससे धान की फसल चौपट होने के साथ अब गेहूं की बुवाई का काम भी मुश्किल में पड़ गया है। चेतावनी दी कि अविलंब नलकूप न बनने पर वह कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि तकनीकी खराबी से राजकीय नलकूप राम का पुरा छह माह से बंद पड़ा है। जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर नलकूप विभाग कार्यालय में कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन उसे सही नहीं किया गया। बारिश न होने से सूख रही धान की फसल की राजकीय नलकूप से भी सिंचाई नहीं हो सकी। इस समय सिचाई की आवश्यकता है पर नलकूपों के चलने से काफी परेशानी होरही है। किसान परेश्ाान हैं। इससे आसपास की ज्यादातर फसल सूख गई। ग्रामीणों ने कहा कि रबी सीजन की शुरुआत होने के बाद गेहूं का पलेवा करना है, लेकिन नलकूप खराब होने से गेहूं की बुवाई पर भी संकट मडऱा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब नलकूप बनवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रमेश चंद्र, मुरारी, लवलेश, तीर्थराज समेत कई लोग रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed