{"_id":"57af7bde4f1c1be534ee44db","slug":"tree-fell-on-the-house-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर गिरा पेड़, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर गिरा पेड़, तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों से हो रही बारिश के बाद शनिवार को भी मानसून मेहरबान रहा। दोपहर में झमाझम बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। मोढ़ के कोछिया में आंधी और बारिश से महुए का पेड़ दालान पर गिर गया। इससे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री संग तीन लोग जख्मी हो गए।
बारिश से ज्ञानपुर प्राथमिक विद्यालय में पानी भरने से विद्यालय आने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह कीचड़ होने से आवागमन में लोगों को काफी कठिनाई उठानी पड़ रही है। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, सुरियावां इलाके के कोछिया गांव में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे तेज आंधी संग बारिश से महुए का विशाल पेड़ डिबाए के महामंत्री मुन्नर राम यादव के दालान पर गिर गया। इससे दालान में सोए मुन्नर राम यादव (40) और उनके पुत्र अखिलेश यादव उर्फ शनि (18), नितिन (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह सुरियावां के महजूदा गांव निवासी बेचन यादव का कच्चा मकान गिर गया। मकान में रखा हजारों का सामान दबकर नष्ट हो गया। इलाके के बिष्णुपुर में सतई गौतम, चकचंदा में रामधनी यादव, बदलीपुर में राम बुझावन मिश्र का कच्चा मकान गिर गया, जिससे उसमें रखा हजारों का सामान दबकर नष्ट हो गया। खमरिया संवाददाता के अनुसार, नगर से सटे तनिष्क गरौली इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम की चहरदीवारी शुक्रवार की रात बारिश से गिर गया। इससे हजारों का सामान नष्ट हो गया। एजेंसी के मालिक सुधीर गौतम ने बताया कि दीवाल गिरने से काफी सामान खराब हो गया। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, बारिश से खरगपुर निवासी नवनीत यादव का खपरैल का मकान शनिवार को गिर गया। इससे घर में रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। छपरिया गांव में विजय प्रकाश पाठक का कच्चा मकान गिरने से हजारों का सामान दबकर नष्ट हो गया।