फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tree fell on the high tension wire, 12 hours of power failure

हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, 12 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 14 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on the high tension wire, 12 hours of power failure
ज्ञानपुर। सोमवार शाम को बारिश संग तेज हवाओं के चलने से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इसी दौरान रात करीब नौ बजे ज्ञानपुर नगर में हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर गया। इससे ज्ञानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था रात नौ बजे से सुबह नौ बजकर 20 मिनट तक करीब 12 घंटे आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बारिश संग तेज हवाओं ने सोमवार की रात ज्ञानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया। इसी दौरान रात करीब नौ बजे ज्ञानपुर नगर में हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर गया। इससे नगर सहित आसपास के भिदिउरा सहित आधा दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात को 12 बजे तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन मौसम खराब होने से सुधार नहीं हो सका। बिजली न होने से मंगलवार सुबह नगर पंचायत ज्ञानपुर की ओर से समय से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इससे सुबह लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट तक आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत उपखंड अधिकारी सदर अजय सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने के कारण आपूर्ति बाधित रही। हल्की बारिश होने से रात में गड़बड़ी को ठीक नहीं कराया जा सका। सुबह आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed