फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Treatment of patients in Jan Arogya Mela

जन आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार

Sun, 07 Mar 2021 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Treatment of patients in Jan Arogya Mela
ज्ञानपुर। जिले के सभी 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और राजकीय होम्योथिक केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस दौरान आरोग्य मेले में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की की टीम ने कुल 1777 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। मेले में आयुष्मान भारत के 60 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में करीब 10 माह तक बंद रहा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला फरवरी से शुरू हुआ। जिसमें ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी सहूलियत मिलती है। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से ही मरीजों की भीड़ आनी शुरू हो गई । इस दौरान चिकित्सकों ने महिला, पुरुष और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरी दवाएं भी प्रदान की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने लालानगर और गिर्दबड़गांव पीएचसी और राजकीय होमियोपैथ केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर कार्य करने के लिए दिशा निर्देश भी दिया। सीएमओ ने बताया कि मेले से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलता है। जन आरोग्य मेले में 41 चिकित्सा अधिकारी, 234 पैरामेडिकल स्टाफ को मेला संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मेेले में 716 पुरुष, 797 महिला और 264 बच्चों का उपचार किया गया। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, सुरियावां सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी पाठक ने पीएचसी हरिहरपुर का निरीक्षण किया। यहां पर गोल्डन कार्ड बनाने वाले नदारद मिले। जिसको लेकर नाराजगी जताई। चिकित्सकों से कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed