फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trapped between the trailer city, laying hours jam

बीच नगर फंसा ट्रेलर, घंटों लगा रहा जाम

Thu, 03 Nov 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 03 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
 Trapped between the trailer city, laying hours jam
भीड़भाड़ वाले लिप्पन तिराहे पर ट्रेलर फंस जाने से 3.50 घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
नगर के भीड़ भाड़ वाले लिप्पन तिराहे पर बुधवार को सुबह 14 चक्के वाली ट्रेलर (ट्रक) आकर फंस जाने से तिराहे पर साढ़े तीन घंटे की जाम की स्थिति बनी रही।  जिससे मार्ग पर आवागमन करने वालों को भारी दुश्वारी का          सामना करना पड़ा। लिप्पन तिराहे और रेवड़ा रेलवे फाटकों पर पुलिस मौजूद होने के बाद भी स्थिति पर नियंत्रण नहीं                  कर सकी।       
विज्ञापन

लिप्पन तिराहे से मार्ग मिर्जापुर और जौनपुर को जाती है।भारी वाहनों के लिए बाइपास की व्यवस्था की गई है। इन दिनों इंदिरा मिल चौराहे पर फ्लाइओवर का निर्माण होने से मार्ग बंद है। 14 चक्के वाली ट्रेलर ने भदोही नगर में प्रवेश तो कर लिया लेकिन उसके लिए जौनपुर की ओर निकल पाना भारी पड़ गया। 
विज्ञापन

सुबह लगभग सात बजे जब लिप्पन तिराहे पर आकर रुक गई तब लोगों ने बताया कि वाहन का वहां से निकल पाना मुश्किल है। आम लोग ट्रेलर को निकालने का प्रयास कर रहे थे कि पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रयास किया लेकिन उसे धौरहरा की ओर निकालने में 10.30 बजे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोग चालक को खूब खरी खोटी सुनाते रहे। वाहन निकालने के दौरान तिराहे के एक मकान को क्षति भी पहुंची।       
उधर चौरी रोड पर भी दिन भर जाम जैसे हालात रहे। भारी वाहनों के आवागमन और बेतरतीब ढंग से लोगों के आने जाने से यातायात दिन भर प्रभावित रहा। रेवड़ापरसपुर रेलवे फाटक पर रुक रुक कर दिन भर जाम लगता रहा। वहां मौजूद पुलिस वाले भी असहाय दिखे। लोग सुनने को तैयार नहीं थे। थोड़ी भी जगह मिलता लोग वाहन लेकर घुस जा रहे थे। इससे जाम थमने का नाम नहीं ले रहा था। स्कूली वाहन स्कूल पहुंचने में देर तो हुए ही अन्य वाहनों को भी दूसरा रास्ता तलाशना पड़ा। इसको लेकर लोगों में भारी असंतोष दिखा। 
जाम में फंसे दूकानदार राकेश कैलाशी ने कहा अधिकारी आते हैं तो रास्ता एक दम खाली रहता है और जब आम आदमी जाम में फंसता है तो कोई देखने वाला नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed