{"_id":"5e501c1d8ebc3ef3de17b0ae","slug":"transported-to-foreign-traveler-in-bhadohi-bhadohi-news-vns512062840","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर भटकता मिला अंग्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर भटकता मिला अंग्रेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। जीआरपी और आरपीएफ ने शुक्रवार को अतिथि देवो भव... का उदाहरण पेश किया। चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी कोच में सो जाने के कारण वाराणसी उतरने की बजाए ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंच गए एक अंग्रेज यात्री को स्टेशन पर भटकता देखकर आरपीएफ के जवानों ने वाराणसी पहुंचाया। इसकी चर्चा होती रही।
पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर भटक रहे अंग्रेज यात्री को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से फिर वाराणसी भेजा गया। अंग्रेजी में बातचीत करने की वजह से उसकी बात कोई नहीं समझ पा रहा था। शुक्रवार की सुबह गोरखपुर से कानपुर जा रही अप चौरीचौरा एक्सप्रेस के रुकने पर एक अंग्रेज यात्री स्टेशन पर उतर कर इधर-उधर भटकने लगा, जिस पर नजर पड़ी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। अंग्रेजी में बात कर रहे यात्री की समस्या कोई नहीं समझ पा रहा था। तब तक बुकिंग क्लर्क ने मौके पर पहुंच कर उसकी बात को गंभीरता से लिया और उसके बाद सूचना आरपीएफ को दी। पता चला कि वह गोरखपुर से वाराणसी के लिए चौरीचौरा एक्सप्रेस पर सवार हुआ था, लेकिन नींद आ जाने के कारण वह उतर नहीं सका। ट्रेन ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रुकी तो वह भी उतर गया। आरपीएफ जवान राजेंद्र मौर्य उसे अपने साथ सेनानी एक्सप्रेस से वाराणसी लेकर चले गए।