फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Transformer out of order for four months, villagers protest

Bhadohi News: चार महीने से खराब ट्रांसफाॅर्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 25 Jun 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Transformer out of order for four months, villagers protest
गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट के बनका उपरवार गांव के नागरिकों ने मंगलवार को बिजली निगम की लापरवाही को लेकर प्रदर्शन किया। गांव में चार महीनों से लगे ट्रांसफाॅर्मर में खराबी है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर न बदलने पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बनका गांव में बीते चार महीनों से लगे ट्रांसफाॅर्मर में खराब है। इससे बस्ती के करीब 24 से अधिक परिवार बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी के साथ अब बरसात होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। बिजली न आने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रमोद वर्मा, उर्मिला देवी, धनिया देवी, सोनी वर्मा, आरती वर्मा ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। चेताया कि अगर जल्द इसे दुरूस्त नहीं किया गया तो बिजली निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed