{"_id":"3d283e5fa479d137ca8671e4d6782c79","slug":"transfer-to-paper-descended-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण पत्र के लिए उमड़े शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण पत्र के लिए उमड़े शिक्षक
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर सोमवार को स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने के लिए गहमागहमी का माहौल रहा। नए स्कूलों पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए काफी संख्या में शिक्षक स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने के लिए ब्लाक संसाधन केंद्रों पर पहुंचे।
बारी-बारी से अधिकांश ने प्रमाण पत्र लेकर नए विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण किया। करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद पिछले दिनों जिले के 622 शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिला।
प्रमोशन पाने के बाद प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हेडमास्टर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक बन गए। करीब पखवारे भर से अधिक समय तक शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को विद्यालय खुले तो शिक्षक स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने के लिए ज्ञानपुर, डीघ, अभोली, सुरियावां, औराई और भदोहीब्लाक संसाधन केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन
ज्ञानपुर बीआरसी पर सुबह 10 बजे से ही शिक्षकों का जमावड़ा लगने लगा। प्रमाणपत्र पाने के बाद शिक्षकों ने नए विद्यालयों में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।