फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trains delayed due to track repair

ट्रैक मरम्मत से घंटों विलंबित हुईं ट्रेनें

Tue, 25 Apr 2017 01:30 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Tue, 25 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट पर हरदत्तपुर स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते सोमवार इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तमाम प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। सभी ट्रेनों को कॉशन पर बेहद धीमी गति से चलाया गया। इस दौरान भीषण गर्मी से जूझ रहे यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना          करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वाराणसी-इलाहाबाद रेल मार्ग पर वाराणसी के हरदत्तपुर स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार को ट्रैक मरम्मत का काम किया गया। काम शुरू होने के बाद ब्लॉक ले लिया गया। इससे इस व्यस्त रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। कई ट्रेनों को जहां-तहां रोककर कॉशन पर बेहद                धीमी गति से चलाया गया। इससे एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से चली। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्री इसकी प्रतीक्षा में बेहाल रहे। इसी तरह लिच्छवी एक्सप्रेस ढाई घंटे, जबकि उधना-दानपुर एक्सप्रेस और समर स्पेशल दो-दो घंटे विलंब से चलीं। इन सभी ट्रेनों के यात्री इंतजार में परेेशान दिखे। मुंबई जाने के लिए ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे रामधनी यादव ने कहा कि डेढ़ घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं।  उधर इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि रेल ट्रैक पर काम होने के चलते ट्रेनों को कॉशन पर चलाया जा रहा है। इससे ट्रेनें कुछ लेट हो जा रहीं हैं। काम खत्म होने के बाद स्थिति सामान्य               हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed