फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trained by train, young man and schoolgirl gave

ट्रेन से कटकर युवक और छात्रा ने दी जान

Thu, 23 Mar 2017 01:29 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 23 Mar 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को युवक और स्नातक की एक छात्रा ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर घटना स्थलों पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। घंटो मशक्कत से बाद दोनों शव की शिनाख्त हो सकी। सूचना पाकर परिवार वाले भी पहुंच गए। इस के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक और छात्रों की मौत होने से उनके परिवार में कोहराम मच गया। दोनों ने क्यों जान दे दी, इसको लेकर परिवारीजन भी स्पष्ट नहीं कर सके।      
विज्ञापन

जमुआं के ग्रामीण बुधवार की सुबह शौच के लिए निकले थे कि रेलवे ट्रैक पर पड़े देखा। उन्होंने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी, मौके पर ग्रामीण जुट गए। करीब 40 वर्षीय युवक का शव था। शव से गर्दन अलग था, ट्रैक के बीच होने से नई दिल्ली जा रही नीलांचल ट्रेन 20 मिनट रुकी रही । मृतक के जेब से वोटर आईडी और एक डायरी थी, उसमे एक छोटे कागज पर लिखा था मेरी लाश घर पहुचा देना। पता में विनोद पुत्र भगवान दास निवासी सुरेरी जौनपुर लिखा था। इसी तरह क्षेत्र के कंधिया फाटक के पास सुबह घर से घास काटने निकली बीए की छात्रा अंकिता (18) पुत्र विश्राम प्रजापति ने किसी ट्रेन से कटकर जान दे दी। दिन में करीब 12 बजे लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचित किया गया। शव के पास घाट काटने का हसुआ भी पड़ा था। पुलिस ने शव शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed