फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traffic remained closed for five hours for overhauling and packing.

Bhadohi News: ओवरहाॅलिंग व पैकिंग के लिए पांच घंटे बंद बंद रहा यातायात

Mon, 10 Nov 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained closed for five hours for overhauling and packing.
ककराही रेलवे गेट पर रेल पटरी पर हो रहा काम। संवाद
गोपीगंज। वाराणसी-रामबाग रेल खंड के ककराही रेलवे फाटक पर रविवार को ओवरहालिंग व ट्रैक पैचिंग कार्य को लेकर करीब पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मिर्जापुर को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर फाटक पर आवागमन बंद होने से बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी से उठानी पड़ी। पैदल और साइकिल आदि वाहन सवार अगल-बगल से निकल गए लेकिन दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। वाराणसी-रामबाग रेलखंड की मरम्मत का कार्य चल रहा है। ककराही फाटक के पास मरम्मत कार्य दो दिन पूर्व ही होना था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी आगमन के लिए कार्य स्थगित कर दिया गया। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद रविवार को ककराही रेलवे गेट को दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक बंद रखा गया। मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम जाने वाला प्रमुख मार्ग होने के कारण यात्रियों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। गेट के दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर विनोद कुमार ने बताया कि ओवर हालिंग व ट्रैक पैकिंग कार्य के लिए पांच घंटे के लिए मार्ग अवरुद्ध किया गया था। ब्लॉक मिलने के बाद कार्य पूरा कर लगभग पांच बजे आवागमन बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed