फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tractor overturned in the ditch, killing mechanic

खाई में पलटा ट्रैक्टर, मिस्त्री की मौत

Thu, 05 May 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 05 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के गौरा गांव में मंगलवार की रात  सुरियावां-दुर्गागंज मार्ग पर प्राथमिक  विद्यालय के  पास बोरिंग सामग्री लादकर आ रहा ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर बैठा बोरिंग मिस्त्री दब गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल मिस्त्री को सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

जौनपुर जिले में बक्शा थानाक्षेत्र के उचरवा गांव निवासी सुरेंद्र यादव (35) दुर्गागंज में पंप की बोरिंग के लिए ट्रैक्टर से आ रहा था। ट्रैक्टर पर बोरिंग का सामान लदा था। सुरियावां-दुर्गागंज मार्ग पर गौरा गांव में रात करीब 11 बजे पहुंचा था कि  इस दौरान चालक  स्टेयरिग का संतुलन खो बैठा, इससे असंतुलित ट्रैक्टर सड़क  किनारे खाई में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर असंतुलित होते ही चालक  कूदकर भाग गया। जबकि  उस पर बैठा बोरिंग मिस्त्री सुरेंद्र जब तक कुछ समझ पाता, तब तक वह ट्रैक्टर के नीेचे दब चुका था। ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को फोन से सूचित किया। सूचना पर फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को उठाकर सुरेंद्र को बाहर निकाला। इसके बाद सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के पहुंचने और बाहर निकालने तक  करीब घंटेभर युवक कराहता रहा। सीएचसी में पहुंचने तक वह बातचीत कर रहा था। पते आदि की जानकारी पुलिस को उसके फोन से मिली। घायल मिस्त्री को सीएचसी से एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed