फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Total 53 objections on reservation of 116 wards

Bhadohi News: 116 वार्डों के आरक्षण पर कुल 53 आपत्तियां

Sat, 10 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Total 53 objections on reservation of 116 wards
ज्ञानपुर। नगर निकाय चुनाव में वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई। जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के 116 वार्डों में अनंतिम सूची पर कुल 53 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। सर्वाधिक 25 आपत्तियां गोपीगंज नगर पालिका से आई हैं। बताया गया कि दो दिनों के भीतर आपत्तियों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग ने एक दिसंबर को जिले की दो नगर पालिका भदोही और गोपीगंज के अलावा पांच नगर पंचायत सुरियावां, ज्ञानपुर, नईबाजार, खमरियां और घोसिया के 116 वार्डों की सीटों पर आरक्षण जारी किया था। आरक्षण जारी होने के बाद शासन स्तर से सात दिनों तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया। जिले में सबसे अधिक गोपीगंज नगर पालिका में आपत्तियां आई हैं। यहां अब तक 25 आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं। इसके बाद भदोही नगर पालिका में 14 आपत्तियां और ज्ञानपुर में सात, सुरियावां में छह तथा घोसिया में एक आपत्ति दर्ज कराई गई है। खमरियां और नई बाजार में किसी के भी तरफ से किसी भी वार्ड को लेकर आपत्ति दर्ज नहीं कराया गया है। आपत्तियां लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे एक दो दिन के भीतर शासन को भेज दिया जाएगा। जिसके बाद शासन स्तर से ही वार्डों के आरक्षण की फाइनल सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed