फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Told about the personality of Dr. Sarvepalli Radhakrishnan

Bhadohi News: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व के बारे में बताया

Sun, 06 Sep 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Told about the personality of Dr. Sarvepalli Radhakrishnan
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर में ​शिक्षक दिवश मनते लोग । स्रोत संगठन
जिले में पूर्व उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शनिवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में गोष्ठी एवं कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता और भाग्य विधाता होते हैं।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन के बारे में शिक्षकों ने बच्चों को बताया। इस मौके पर शिक्षक अखिलेश यादव, विमल कुमार मिश्रा, हीरोमणि यादव, शिवम श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, तृप्ति श्रीवास्तव आदि रही। आदर्श कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में शिक्षक मानिक चंद्र यादव ने शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों को स्टील की पानी की बोतल, ज्यामितीय बॉक्स, कॉपी, पेन दिया। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं शिक्षकों का तिलक लगाकर और आरती उतारकर स्वागत किया। छात्राओं ने सभी अध्यापिकाओं को पेन और उपहार भी देकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डॉ. निरुपमा मिश्रा, रूबी गुप्ता, लक्ष्मी परेल, इंदु तिवारी, अनिता गौतम, अंतिमा दीक्षित, प्रशांत मिश्रा, विजय प्रकाश मिश्रा आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय बनकट में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश मिश्रा ने बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं योगदान के बारे में जानकारी दी। इसी तरह अनुश्री पीजी कॉलेज में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय की सचिव डॉ. हेमलता सिंह, विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. ऊर्जस्विता सिंह और प्राचार्य डॉ. अशोक तिवारी ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति और प्रख्यात शिक्षक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। कजरी महोत्सव में प्रख्यात गायक और पुरातन छात्र जगदीश राय ने भजन की प्रस्तुति दी। सुप्रसिद्ध गायक विजय सांवरिया द्वारा माई विंध्याचल देवी का भजन ने उपस्थित समस्त श्रोताओं का मनमोह लिए। छात्राओं में सिम्पी उपाध्याय, प्रीति चौहान, भावना मिश्रा, खुशी उपाध्याय, अंजलि तिवारी, रिंकी यादव, पूजा मिश्रा, गुंजा, काजल, ने लोकगीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर धर्मेंद्र उपाध्याय, रवि चंद्र यादव, रामफल बिंद आदि रहे। किशुनदेवपुर स्थित राधा स्वामी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य श्यामजी उपाध्याय ने विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में जानकारी दी। मौके पर सर्वेश चतुर्वेदी, सुनील दूबे आदि रे।

डीएवी स्कूल बरमाणा में शिक्षक दिवस मनाते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed