{"_id":"69713026816a1d30e60ea1d4","slug":"today-the-x-rays-of-50-patients-have-been-done-and-the-radiologist-sent-them-back-saying-to-come-again-tomorrow-i-feel-cold-in-the-sun-due-to-the-humidity-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-137976-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 50 मरीजों का आज हो चुका है एक्स-रे कह कर रेडियोलॉजिस्ट ने लौटाया, बोला अब कल आना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 50 मरीजों का आज हो चुका है एक्स-रे कह कर रेडियोलॉजिस्ट ने लौटाया, बोला अब कल आना...
विज्ञापन
ज्ञानपुर। साहब... जिला अस्पताल से पत्नी का एक्स-रे करवाने के लिए सौ शैय्या अस्पताल आया हूं। यहां आने पर रेडियोलॉजिस्ट ने बताया कि आज 50 लोगों का एक्स-रे हो चुका है। अब कल आना। ये शिकायत जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम शैलेश कुमार से ज्ञानपुर के रहने वाले कड़ेदीन ने की। इस पर डीएम ने सीएमएस को फटकार लगाई। बोले तत्काल एक्स-रे करें। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में व्यवस्थाएं बेपटरी हो चुकी हैं। कर्मचारियों की मनमानी इतनी है कि एक दिन में सिर्फ 50 लोगों का एक्स-रे करते हैं। इसके बाद के मरीजों को बोल देते हैं कि कल आना। इसकी शिकायत कई दिनों ने डीएम को मिल रही थी। बुधवार को वे दोपहर डेढ़ बजे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन लैब, अग्निशमन के फंक्शनल प्रक्रिया को देखा। डीएम ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय तिवारी के साथ ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, एआरटी सेंटर, पोषण पुनर्वास केंद्र, दवा स्टोर रूम का निरीक्षण किया।
डेढ़ साल से खराब है डिजिटल एक्स-रे मशीन
सौ शय्या अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन डेढ़ साल से खराब है। बीते साल अगस्त में आकाशीय बिजली गिरने से एक्स-रे मशीन खराब हुई थी। जो अभी तक नहीं बनी है। टीबी अस्पताल के डिजिटल एक्स-रे मशीन से मरीजों का एक्स-रे किया जाता है। जिले के सबसे बड़े अस्पताल जिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे मशीन की व्यवस्था नहीं है।
केस एक :
जोड़ों में दर्द होने के कारण बेटे के साथ तीन दिन पहले सौ शैय्या अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आई। डॉक्टर ने एक्स-रे करवाने की सलाह दी। दोपहर 1.30 बजे एक्स-रे करवाने आई तो पता चला कि कल आइएगा। आज एक्स-रे नहीं होगा। - मुनिराजी देवी 60 निवासी दुर्गागंज।
विज्ञापन
केस दो : सीने में दर्द की शिकायत पर 100 बेड के अस्पताल में दवा लेने आया था। डॉक्टर ने एक्स-रे करवाने के लिए लिखा। एक्स-रे कराने गया तो वापस कर दिया गया। दो दिन बाद एक्स-रे करवाए। - दयाशंकर पांडेय (65) निवासी मोढ़।