फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Today ten thousand voters will elect 3 heads and one BDC member

Bhadohi News: आज दस हजार वोटर चुनेंगे 3 प्रधान-एक बीडीसी सदस्य

Wed, 19 Feb 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Today ten thousand voters will elect 3 heads and one BDC member
जिले में ग्राम प्रधान की तीन और बीडीसी सदस्य की एक सीट पर उपचुनाव होगा। मैदान में 13 उम्मीदवार है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए मंगलवार को चार ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। दोपहर बाद सभी मतदान कार्मिक अपने-अपने बूथों पर पहुंच गए।
बुधवार को सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू होगा। 10 हजार 15 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 100 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान की पूर्व संध्या पर केंद्रो पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी हो गई।
तीन ग्राम पंचायत और एक क्षेत्र पंचायत के चुनाव को लेकर मंगलवार को सुबह से ही डीघ, सुरियावां, औराई और ज्ञानपुर ब्लॉक पर गहमागहमी रही। सुबह 11 बजे के बाद पोलिंग पार्टिया बूथों पर रवाना हो गई। दोपहर 12 से एक बजे तक सभी पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रो पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जिले के डीघ ब्लॉक के बनकट उपवार में दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां पर कुल 4231 मतदाता हैं।
ज्ञानपुर ब्लॉक के बनकट छनौरा में छह उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। यहां 2032 वोटर अपना मत डालेंगे। ज औराई के सरायबाबू में तीन प्रत्याशी हैं। यहां कुल 2172 वोटर हैं। सुरियावां ब्लॉक के वार्ड 41 में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो प्रत्याशी हैं। यहां पर 1580 मतदाता 19 फरवरी को मतदान करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीनों ग्राम पंचायतों और बीडीसी की एक सीट के लिए पांच मतदान केंद्रों पर 16 बूथ बनाए गए हैं। बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed