फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Today seven centers will be covered by Corona vaccine

आज सात केंद्रों पर लगेगा कोरोना वैक्सीन

Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Today seven centers will be covered by Corona vaccine
ज्ञानपुर। जिले में तीसरे चरण के कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली है। अबकी बार सभी सात स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार शाम को वैक्सीन पहुंचा दी गई। जिन्हें सुरक्षित रख लिया गया है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से 988 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में 208 और दूसरे चरण में 601 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से पूरा विश्व परेशान है। स्वदेशी टीका तैयार होने के बाद 15 जनवरी को जिले में आई। 16 जनवरी को तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर 208 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा। 22 जनवरी को दूसरे चरण में 601 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा। अब तीसरे चरण के वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में लग गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही, सीएचसी सुरियावां, डीघ, गोपीगंज, भदोही और औराई में वैक्सीनेशन किया जाएगा। सीएचसी भदोही और औराई दो नए केंद्र शामिल हुए हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के चार चरणों में जिले के तीन हजार स्वास्थ्यकर्मियों को ही टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में 208 कोरोना योद्धाओं को टीका लग चुका है। 22 जनवरी को 601 को वैक्सीन लगी। 28 जनवरी को 988 और 29 जनवरी को 607 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा।
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक जिले को 6480 डोज कोरोना वैक्सीन मिली है। जिन स्वास्थ्यकर्मियों को पहली बार टीका लग रहा है, उन्हें दूसरी डोज भी इसी में से लगाया जाएगा। इसलिए कुल चिह्नित स्वास्थ्यकर्मियों में से 50 फीसदी को ही टीका लगाया जाएगा। शेष स्वास्थ्यकर्मियों का भविष्य में आने वाले वैक्सीन टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में अनुपस्थित रहे स्वास्थ्यकर्मी
ज्ञानपुर। कोविड 19 टीकाकरण अभियान के पहले और दूसरे चरण में काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित रहे। 16 जनवरी को पहले चरण में 300 की जगह 208 को टीका लगा जबकि 22 जनवरी को 1026 के स्थान पर 601 को वैक्सीन लगाई गई। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में वैक्सीनेशन की स्थिति ठीक नहीं है। वहां पर 22 जनवरी को मात्र 48 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed