फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   To overcome stress in jail, took pencil, got new direction in life

Bhadohi News: जेल में तनाव से उबरने को थामी पेसिंल, जीवन को मिली नई दिशा

Sat, 20 Jan 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
To overcome stress in jail, took pencil, got new direction in life
ज्ञानपुर। अनुराग दुबे 15 महीनों से जिला कारागार में बंद है। वह विचाराधीन कैदी हैं। उन पर दहेज का मामला दर्ज है। सत्ताइस साल के इस बंदी ने जेल में तनाव से उबरने के लिए पेंसिल और रंगों ने नाता जोड़ा और अब वे कागज पर कलाकृतियां उकेरने लगे हैं। उन्होंने कला की शिक्षा कहीं से नहीं ली लेकिन उनकी बनाई डिजाइन पर ऐसी कालीन बनाई गई हैं जो राम मंदिर की शोभा बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कालीन भेट की हैं। इस कालीन की डिजाइन अनुराग दुबे ने ही बनाई है। चौरी के ममहर गांव निवासी अनुराग ने अयोध्या भेजी गई आठ वालहैगिंग में श्रीराम जानकी, हनुमान, राम मंदिर के चित्र उकेरे हैं। सभी कलाकृतियों को अनुराग ने कागज पर पेंसिल से बनाया है। उसके बाद उसे रंगा। बुनकरों ने उसके आधार पर वॉलहैगिंग की बुनाई की है।
विज्ञापन

स्नातक तक पढ़ाई करने वाले अनुराग ने बताया कि दहेज के मामले में 15 महीने पहले वे गिरफ्तार होकर जेल आए तो अवसाद में चले गए। जेलर राजेश वर्मा ने उन्हें इससे बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया। अवसाद से मुक्त होने के लिए उन्होंने ड्राइंग करनी शुरू की। कुछ दिनों के अभ्यास के बाद वे कोई भी चित्र देखकर उसको हूबहू बनने का हुनर हासिल कर लिया। काम करते-करते रंगों की समझ भी विकसित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि जेल ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी है। अगर वे यहां नहीं आते तो शायद उन्हें अपने अंदर की इस प्रतिभा का पता नहीं चल पाता। जेल से छूटने के बाद उनकी डिजाइनिंग में ही कैरियर बनाने की इच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed