फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thursday was the hottest day of the season

Bhadohi News: सीजन का सबसे दिन रहा बृहस्पतिवार, 40 पर पहुंचा पारा

Fri, 14 Apr 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thursday was the hottest day of the season
ज्ञानपुर। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी सताने लगी है। जिले में बृहस्पतिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। पारा निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से भगवान सूर्य के तेवर देखकर हर कोई नरम पड़ गया है। चिलचिलाती धूप में बाहर निकला दूभर हो गया है। दोपहर 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। एक्का दुक्का आदमी सड़क पर दिख रहे हैं। जरूरी काम-काज होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। सौ शैय्या चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेद्र विक्रम ने कहा कि इस मौसम में जरा सी लापरवाही के चलते बीमार हो सकते हैं। कहीं बाहर से आने के बाद हाथ मुंह को अच्छे से धोने के बाद ही पानी पीएं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान और बढ़ेगा। ऐसे में हर व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed