फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thugs stole Rs 2.25 lakh from credit card, cyber cell returned Rs 97 thousand

Bhadohi News: ठगों ने क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 2.25 लाख, साइबर सेल ने 97 हजार वापस कराए

Fri, 14 Jun 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Thugs stole Rs 2.25 lakh from credit card, cyber cell returned Rs 97 thousand
ज्ञानपुर। जिले में साइबर ठगी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। चौरी के गोहिलांव निवासी बालेश्वर कुमार के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने सवा दो लाख उड़ा दिए। जब उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल में की तो उन्होंने 97 हजार 590 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा कराए। जिले की साइबर सेल की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोग साइबर ठगों के शिकार बन जा रहे हैं।
विज्ञापन

बालेश्वर ने पुलिस से शिकायत की तो सात मई को उसके दो क्रेडिट कार्ड से दो लाख 24 हजार 858 रूपये किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत साइबर पुलिस में इसकी जानकारी दी। साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 97 हजार 590 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए, जबकि शेष धनराशि वापस कराने के लिए वॉलेट कंपनी के नोडल के पत्राचार और संपर्क कर उक्त धनराशि के निकासी पर रोक लगवा दिया। प्रभारी साइबर सेल राजेश सरोज ने लोगों को आगाह किया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कॉल न उठाएं और अश्लील वीडियो के लिंक पर न जाएं। साइबर क्राइम के शिकार होने पर साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर तत्काल फोन करें। पीड़ित ने पैसा वापस होने पर टीम की सराहना की। टीम में सेतांशु शेखर पंकज, अरविंद कुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, प्रीति सिंह परिहार आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed